#धर्मशाला में महाजन सभा आयोजित करेगी विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
महाजन सभा धर्मशाला की ओर से आम जनता के स्वास्थ्य कल्याण को प्राथमिकता देते हुए एक भव्य निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सिविल लाइंस स्थित होटल सेंटर पॉइंट में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। संस्था की इस जनकल्याणकारी पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की नि:शुल्क पहुंच सुनिश्चित करना है।
इस चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के ख्यातिप्राप्त और अनुभवी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इंटरनल मेडिसिन विभाग में प्रसिद्ध डॉक्टर कविता ठाकुर और वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर वीपी महाजन मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ कर्नल डॉक्टर उपेंद्र महाजन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप महाजन तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता रोगियों को परामर्श प्रदान करेंगे। वहीं त्वचा रोगों के लिए डॉक्टर अश्वनी राणा, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल भारद्वाज, ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर सचिता तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर अल्पना कैथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिजियोथेरेपी के लिए डॉक्टर रिभा शर्मा गुप्ता व डॉक्टर पार्थवी सेवाएं देंगी, जबकि आयुर्वेद, सामान्य शल्य चिकित्सा और एनोरेक्टल विकारों के समाधान के लिए डॉक्टर शिवाय गुप्ता परामर्श देंगे।
शिविर में सामान्य चिकित्सा, बाल व महिला रोग, त्वचा, नेत्र, हड्डी, ईएनटी, क्षयरोग एवं श्वसन रोग स्क्रीनिंग और फिजियोथेरेपी सहित सभी जांचें पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी। संस्था के अध्यक्ष वरुण गुप्ता और सचिव अमन महाजन ने आम जनमानस से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विशेष स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।
Fact live today #mhajansabhadharamshala #dharamshala
Source link
