देर रात्रि 2 बजे भाजपा प्रदेश महामंत्री जनजाति मोर्चा कमल कुमार शर्मा ने बसनूर गांव के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर युवाओं के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की ,
शाम 5 बजे से शुरू हुई इस क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहपुर के विभिन गांवों से लगभग टीमों ने शिरकत की
फाइनल मैच राजोल और डढम्ब की टीमों के बीच रात्रि 2.30 बजे खेला गया जिसे डढम्ब की टीम ने जीता
शाहपुर से भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने कहा कि आज के समय में खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी रास्ता है। यदि हमारे गाँवों और समाज में ऐसे खेल आयोजनों का नियमित रूप से आयोजन होता रहे, तो युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगेगी, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
उन्होंने कहा की आइए, हम सभी संकल्प लें कि खेलों को बढ़ावा देंगे, युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे और मिलकर नशामुक्त समाज की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी आयोजकों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित दर्शकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#likesharefollowcomment #BJPGovernment #Congress #sports #facebookreels
Source link
