
दिल्ली में चमके डीएवी मनेई स्कूल के खिलाड़ी
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अर्श, आरुष , कृषभ,प्रिस को रजत, आदित्य को कांस्य पदक
डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मनेई के विद्यार्थियों ने दिल्ली एनसीआर में 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर के डीएवी विद्यालयों के करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने खो खो हमारी टीम गेम थी , और 100 मी ,800 मी 4 इंटू 400 रिले रेस, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इनमें लड़कों में अर्श,आरुष,कृषभ,प्रिंस ने रजत पदक, जबकि जेवलिन थ्रो में आदित्य ने कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल को गौरवान्वित किया। वहीं आज विद्यालय में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने पदक विजेता छात्राओं सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है। नेशनल स्पोर्ट्स में रनरअप रहने वाली टीम में 4 खिलाड़ी हमारे स्कूल के थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश के स्कूल होने के बावजूद भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोग मनवाया है और क्षेत्र का नाम गौरवांवित किया है।उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
बाइट: दिनेश कौशल, प्रधानाचार्य,डीएवी मनेई
Fact live today Shailja Sam #likecommentsharefollowsupport
Source link
