दिनांक: 28 जून, 2026स्थान: सैक्टर-13, मनीमाजरा, चंडीगढ़
ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सैक्टर-13), चंडीगढ़ का गठन:
राजबीर सिंह भारतीय बने संस्थापक एवं प्रधान / अध्यक्ष, सुभाष धीमान को चेयरमैन की जिम्मेदारी:
चंडीगढ़: मनीमाजरा क्षेत्र के निवासियों के हितों की रक्षा, सामाजिक कल्याण, जनभागीदारी और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से “स्काई लाईट होटल” समाधी गेट मनीमाजरा में “ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सैक्टर-13), चंडीगढ़” का विधिवत गठन किया गया।
एसोसिएशन की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले श्री राजबीर सिंह भारतीय को संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले श्री सुभाष धीमान को चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मनीमाजरा, विशेषकर सैक्टर-13 क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को प्रशासन एवं नगर निगम के समक्ष मजबूती से उठाना है। संगठन क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सैक्टर-13 चंडीगढ़ के सभी गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार व्यक्तियों को साथ जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की आवाज को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
“जनता की आवाज – मनीमाजरा का विकास”
नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सूची:
संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष: राजबीर सिंह भारतीय
चेयरमैन: सुभाष धीमान
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: गुरमीत सिंह राणा
उपाध्यक्ष: शमीम अहमद, पास्टर रॉबर्ट विलियम
सचिव: अभिजीत सैनी,
पूजा
सह सचिव: मंदीप, सैंकी सतनाम सिंह बैंस, आरीफ हुसैन,
लीगल एडवाइजर (कानूनी सलाहकार): एडवोकेट अरुण कुमार वशिष्ट
सलाहकार मंडल: मनजीत सिंह, जोगेंद्र ठाकुर।
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे समाज के हर वर्ग की भलाई, क्षेत्र के विकास और नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
एसोसिएशन प्रशासन एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर मनीमाजरा क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए प्रयासरत रहेगी।
भवदीय:
राजबीर सिंह भारतीय
संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष, ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सैक्टर-13), चंडीगढ़
@topfans Fact live today Rotary International Indian National Congress Shailja Sam B.j.p party Sukhvinder Singh Sukhu Cockroach Janta Party Bikram Singh Majithia
Source link
