दिनांक: 26 जुलाई 2026
स्थान: शिमला (हिमाचल प्रदेश)
#’मन की बात’ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह: राज्यसभा सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार की उपस्थिति में शिमला ग्रामीण में 26 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
#विपक्षी दलों की नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस व कम्युनिस्ट पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए स्थानीय युवा
#शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की पावन स्मृति में किया गया 50 फलदार व छायादार पौधों का रोपण
#सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने युवाओं से डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी डाउनलोड करवाये, बूथ कार्यकर्ताओं के साथ की सांगठनिक बैठक

करगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला जी की अध्यक्षता में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के हयूण (लोअर सांगटी, समरहिल) में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो संवाद ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का भव्य एवं सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर सिकंदर कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव डॉ. संजय ठाकुर उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों, राष्ट्र प्रथम की भावना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रभावित होकर स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दिशांत ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी छोड़कर 26 स्थानीय युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी नवागंतुक कार्यकर्ताओं का ‘मोदी परिवार’ में विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह विश्वास इस बात का प्रतीक है कि देश और प्रदेश का भविष्य केवल भाजपा के दूरदर्शी नेतृत्व में ही सुरक्षित है।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी की पावन स्मृति में 50 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।
इस दौरान राज्यसभा सांसद महोदय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी का बलिदान हमें सदैव राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। आज रोपे गए ये पौधे पर्यावरण संवर्धन के साथ-साथ हमारे वीरों की अमर गाथा की याद दिलाते रहेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान सांसद महोदय ने उपस्थित युवाओं को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (Digital Certificates) भी डाउनलोड करवाए और उन्हें डिजिटल साक्षरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही, आगामी सांगठनिक कार्यों को गति देने के लिए स्थानीय बूथ कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक भी संपन्न हुई।
ग्रामवासियों एवं स्थानीय निवासियों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से नियमित रूप से जुड़ेंगे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ सिकंदर कुमार को ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। सभी देशवासी एकजुट होकर देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को पस्त करेंगे और भारत को पुनः ‘विश्व गुरु’ एवं पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
#likecommentsharefollowsupport #BJPGovernment #BJPNEWS #MannKiBaat



Source link