ढिंगू धार के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हूँ : विधायक हरीश जनारथा

शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री हरीश जनारथा ने आज संजौली वार्ड के ढिंगू धार में ढिंगू धार रेजिडेंट्स एसोसिएशन के आमंत्रण पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर संजौली वार्ड की पार्षद श्रीमती ममता चंदेल भी उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक श्री हरीश जनारथा एवं पार्षद श्रीमती ममता चंदेल के संयुक्त प्रयासों से वार्ड में हुए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र की कुछ शेष समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी विधायक के समक्ष रखा।

विधायक श्री हरीश जनारथा ने सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से उनके शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसहयोग के साथ विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा #likecommentsharefollowsupport #shimla #facebookpost



Source link