ढली बाईपास पर स्वीट शॉप एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप का उद्घाटन

शिमला: ढली बाईपास में स्वीट शॉप एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के उद्घाटन समारोह में शिमला शहरी विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दोनों प्रतिष्ठानों के मालिकों एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने कहा कि नए व्यवसायों का शुरू होना स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना आवश्यक है।

इस दौरान मीडिया बंधुओं द्वारा बागवानों के हितों से जुड़े विभिन्न सवाल विधायक जी के समक्ष रखे गए, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा




Source link