डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का छात्र सम्मेलन
चंडीगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वें स्मरण पक्ष के अवसर पर सेक्टर 38 महिला भवन में एक भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रा, विभिन्न कोचिंग संस्थानों के प्रबंधकों सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ किया गया, जिससे पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व हरियाणा मंत्री असीम गोयल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में राष्ट्रभक्ति सबसे बड़ा संस्कार है। आज हम कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग के रूप में, हिंसा और आतंकवाद से मुक्त होकर विकास करते देख रहे हैं — और यह सब श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के परिणामस्वरूप संभव हुआ है। और इसकी नींव एक व्यक्ति ने रखी थी — श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी। उनकी विचारधारा — एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे — आज भी हमें प्रेरणा देती है।
सम्मानित अतिथि संगठन महामंत्री मंत्री श्रीनिवासुलु ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति ही युवा शक्ति की असली पहचान है। सरकार प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह कार्यक्रम भाजयुमो के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी अनंत चौधरी, सह प्रभारी अजय सूद, आदित्य शर्मा और कुशिका जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जबकि मंच का कुशल संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री प्रिया पासवान ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभय झा, प्रभारी रमेश सहोड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा, भाजयुमो महामंत्री वरिंदर राणा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्रा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।
Fact live today Rotary International B.j.p party Shailja Sam RLA News
Source link
