ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने संजय टंडन को सौंपा कॉन्फ्रेंस का न्योता, कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं
पुनीत महाजन चंडीगढ़
चंडीगढ़: ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एवं एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल आज चेयरमैन श्री सुरमुख सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी श्री संजय टंडन से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान श्री संजय टंडन को ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली आगामी कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ प्रशासन एवं नगर निगम के कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। इनमें वर्ष 1996 के बाद नियुक्त डेली वेज कर्मचारियों को नियमित करने, नगर निगम के ट्यूबवेल ऑपरेटरों के लिए रिलीवर की व्यवस्था, हॉर्टिकल्चर विभाग में हेड माली के खाली पदों को शीघ्र भरने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सुरक्षित नीति बनाने एवं हर माह की 7 तारीख तक वेतन सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही।

इसके अलावा शिक्षा विभाग में कार्यरत चौकीदारों के लिए 8 घंटे की ड्यूटी तय करने तथा प्रशासन में कार्यरत डेली वेज कर्मचारियों पर छठे एवं सातवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।

श्री संजय टंडन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों को लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे प्रशासन के साथ जल्द बैठक कर इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास कर सकें।

इस अवसर पर चेयरमैन श्री सुरमुख सिंह सहित ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

सुरमुख सिंह
चेयरमैन
ज्वाइंट एक्शन कमेटी
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
#followerseveryone #factlivetoday #rlsharma #sumeetchawla #rajeevverma #everyone



Source link