जिस मां ने नौ महीने कोख में रखा, तिनका-तिनका जोड़कर बेटों को पढ़ाया, लिखाया, उनकी हर जरूरत को पूरा किया, खुद एक कम खाया लेकिन बेटों को भरपेट खाना दिया. अपना तन पेट काटकर उनको बड़ा किया. वो मां जब गुजरी तो बेटे उसकी तेरवीं का खर्च तक नहीं उठा सके.

मां की तेरवीं के खर्चे के लिए दो भाई ऐसे लड़े कि बड़े भाई ने असलहा निकाला और छोटे भाई को गोली मार दी. ये घटना ये सोचने पर मजबूर कर रही है कि रिश्तें क्या इतने कमजोर हो गए हैं कि बेटे मां की तेरहवीं के खर्चे के लिए छीछालेदर पर उतर आएं. दिल दहला देने वाली ये घटना है गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र की.

#UttarPradesh #factlivetoday



Source link