गेटी थियेटर में जे.सी.बी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए विधायक हरीश जनारथा

शिमला। शिमला के ऐतिहासिक गेटी थियेटर में आयोजित जे.सी.बी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में शिमला शहरी के विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम योगदान देती हैं।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जीवन में मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। Fact live today Shailja Sam #likecommentsharefollowsupport




Source link