गणतंत्र दिवस पर विधायक हरीश जनारथा ने दी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
दिनांक: 26 जनवरी फैक्ट लाइव टुडे ब्यूरो रिपोर्ट: राजीव वर्मा
शिमला शहर के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी नेसमस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं शिमला शहरवासियों कोगणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने कहा कि
26 जनवरी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है। इसी दिन हमारे देश को एक सशक्त संविधान प्राप्त हुआ, जिसने प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार दिया।उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को स्मरण करने तथा संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
विधायक जी ने कामना की किभारत देश, हिमाचल प्रदेश और शिमला शहर में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बना रहे तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वेराष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें।
अंत में उन्होंने कहा,“एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
जय हिंद।
जय भारत।
ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा
#followerseveryonehighlights #highlightseveryone #highlightseveryonefollowers2026 #followerseveryone #factlivetoday #cmsukhvindersinghsukhu #followersreels #himachalpradesh #delhi #kangra #शिमला #shimladiaries #harishjnartha #RepublicDay2026
Source link
