
कुल्लू में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने पति की रिहाई की मांग को लेकर पुलिस थाने की छत पर जा चढ़ी। दरअसल, पुलिस ने विकास बोध नामक व्यक्ति को धारा 126/170 BNSS के तहत हिरासत में लिया था, जिससे नाराज होकर उसकी पत्नी रीतू बोध ने हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। जैसे ही पुलिस को महिला के छत पर होने की भनक लगी, तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर मौजूद टीम उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाती रही, लेकिन इसी खींचतान के बीच महिला असंतुलित होकर दूसरी मंजिल की बालकनी में जा गिरी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां शुरुआती जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। हालांकि महिला को कोई गंभीर बाहरी चोट नहीं आई है, लेकिन डॉक्टरों ने एहतियातन सीटी स्कैन की सलाह दी है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की आगामी विधिक जांच में जुटी है।
#likesharecommentfolloweveryone #followerseveryonehighlights #factlivetoday #roshanlalsharma #sumeetchawla #india #shimla #kullu
Source link
