कुमार मेडिकल हॉल, सेक्टर-11, चंडीगढ़
कल दोपहर करीब 2:28 बजे हुए शूटआउट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर मेडिकल स्टोर पहुंचे, दुकान के अंदर घुसे और ऑटोमैटिक हथियार से कई राउंड फायरिंग कर दी।
हमले में दुकान के 45 वर्षीय कैशियर जानकी दास, जो मूल रूप से रोहड़ू (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले थे, की मौके पर ही मौत हो गई।
हैरानी की बात यह है कि दुकान के पास ही पुलिस नाका मौजूद था, इसके बावजूद हमलावरों ने बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया।
यूटी चंडीगढ़ में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।




Source link