कांग्रेस सरकार में शाहपुर का विकास थमा, जनता बदलाव का मन बना चुकी है: कमल शर्मा

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस सरकार और विधायक पर साधा निशाना

शाहपुर। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने कांग्रेस सरकार और शाहपुर के विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता आज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है और अब बदलाव की तैयारी में है।

कमल शर्मा ने कहा कि हाल ही में पंचायत चुनावों में 70 % जायदा प्रतिनिधि प्रधान से वार्ड सदस्य तक भाजपा विचार धारा के चुने जाने के साथ , ब्लॉक समिति चुनाव में भाजपा की जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंगर क्षेत्र से महिला को चेयरमैन और धारकंडी से वाईस चेयरमैन को बनाकर स्पष्ट संकेत दिया है कि भाजपा हर वर्ग हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देती है कमल शर्मा ने आरोप लगाया कि विधायक केवल घोषणाएं करने तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर कोई बड़ा विकास कार्य दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए कोई नई बड़ी परियोजना नहीं लाई गई, बल्कि पूर्व में स्वीकृत कई विकास कार्य भी धीमी गति का शिकार हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मुद्दे पर धन की कमी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है। जनता को यदि किसी योजना का लाभ मिल रहा है तो वह केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण मिल रहा है। कमल शर्मा ने दावा किया कि आने वाले समय में शाहपुर सहित पूरे प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
Fact live today Rotary International Indian National Congress Shailja Sam B.j.p party Cockroach Janta Party



Source link