कांगड़ा | शाहपुर की वोह घाटी में भारी बारिश का कहर, स्पैड़ा और गढ़गून में 6 मकान बहे
SDRF की टीम राहत-बचाव के लिए रवाना, सभी लोग सुरक्षित
शाहपुर (कांगड़ा), 21 जुलाई। कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की वोह घाटी में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। लगातार हुई तेज बारिश के कारण स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में 6 मकान मलबे और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया है। स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं।
राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए, जिससे इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकानों के बह जाने से प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
#likecommentsharefollowsupport #facebookviral




Source link
