कांगड़ा में 1905 जैसी बड़ी त्रासदी का खतरा, प्रशासन-नेताओं की लापरवाही पर उठे सवाल

नेशनल हाईवे निर्माण में अवैध कटान और डंपिंग से बढ़ रहा खतरा, समाजसेवी नाथूराम चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी चेतावनी

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक बार फिर बड़ी आपदा का खतरा मंडराने लगा है। समाजसेवी नाथूराम चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा हालात 1905 की त्रासदी से भी बड़ी आपदा को जन्म दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे के निर्माण के नाम पर पहाड़ों की अवैध कटान, अवैध डंपिंग और 90 डिग्री एंगल पर की जा रही खतरनाक कटिंग क्षेत्र की स्थिरता को कमजोर कर रही है। चौहान ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां भविष्य में भूस्खलन और बड़े हादसों को न्योता दे रही हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी और नेता इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो आम लोगों की जान-माल के लिए खतरा बन सकता है।
नाथूराम चौहान ने मांग की कि प्रशासन तुरंत सतर्क हो, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करे और वैज्ञानिक तरीके से निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी संभावित त्रासदी को रोका जा सके।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं।
#factlivetoday #BreakingNews




Source link