🚨 कांगड़ा पुलिस की बड़ी सफलता 🚨
उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) गिरफ्तार
पुलिस थाना पंचरुखी की टीम ने विशेष अभियान के दौरान धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम (N.I. Act) के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सरवन (52 वर्ष), निवासी गांव बंडू, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया।
आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कांगड़ा पुलिस कानून से बचने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
#KangraPolice #ProclaimedOffender #LawEnforcement #Justice #HimachalPolice #SafeKangra
Source link
