
कांगड़ा जिले की डढ़म्ब पंचायत में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मतदाता अपने गांव के विकास और बेहतर नेतृत्व के लिए बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिल रहा है। कांगड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। Fact live today #elections
Source link
