कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ बलबीर सिंह सिद्धू का भाजपा सरकार पर तीखा हमला
लोगों की रसोई पर वार करने वाली हर जन-विरोधी नीति का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी
02 मई 2026, मोहाली
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में किए गए भारी इजाफे को देश की आर्थिक रीढ़ माने जाने वाले छोटे व्यापारियों और आम लोगों के खिलाफ सोची-समझी साजिश करार दिया है।
सिद्धू ने कहा कि एक ही दिन में गैस सिलेंडरों की कीमत में किया गया बड़ा इजाफा साबित करता है कि भाजपा सरकार को न तो छोटे व्यापारियों की चिंता है और न ही आम घरों की रसोई की परवाह। पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और टैक्स के बोझ तले दबे लोगों पर अब गैस की कीमतें बढ़ाकर और अत्याचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चाय विक्रेताओं, ढाबा मालिकों, होटल कारोबारियों, बेकरी संचालकों, हलवाई समुदाय और छोटे फूड बिजनेस से जुड़े हजारों परिवारों के लिए यह फैसला सीधा आर्थिक झटका है। इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ कारोबारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर आम परिवार की थाली, बच्चों के खर्च और घरेलू बजट पर भी पड़ेगा।
सिद्धू ने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा सरकार चुनावी मंचों से महंगाई घटाने के वादे करती है, दूसरी तरफ जमीनी हकीकत में लोगों की जेब पर लगातार डाका डाला जा रहा है। देश का किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग आज हर मोर्चे पर टूट रहा है, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ प्रचार और इवेंटबाजी में व्यस्त है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार आम लोगों की कमाई से खेलना बंद करे, नहीं तो कांग्रेस पार्टी देशभर में व्यापारियों, युवाओं और आम जनता को साथ लेकर बड़ा जन आंदोलन करेगी। लोगों की रसोई पर वार करने वाली हर जन-विरोधी नीति का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी और लोगों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। #factlivetoday #himachalpradesh #likecommentsharefollowsupport #roshanlalsharma
Source link
