ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के गांव अंबोटा में सुबह पूरे रीति-रिवाज के साथ दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई और शाम होते ही रिश्ता खत्म भी हो गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी होते ही तुरंत ससुराल जाने से मना कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई। इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह समाप्त करने का निर्णय लिया।
#himachal #una #marriageadvice



Source link