आज 30 अप्रैल को बाजार खुलते ही रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक बार फिर 95 के लेवल से नीचे गिर गया. रुपया आज 95.21 प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया है. कच्चे तेल की कीमतों में उबाल और डॉलर की भारी मांग के चलते रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पहुंच गया है. गुरुवार को रुपया 95.02 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसके पिछले बंद भाव 94.84 से 0.2 परसेंट कम था. इसके बाद, यह डॉलर के मुकाबले फिसलकर 95.27 के एक नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया, जो मार्च में बने 95.22 प्रति डॉलर के पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर से भी नीचे था.

#RupeeAtRecordLow #Dollar



Source link