आज शिमला शहर के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी को कृष्णा फ्रूट संगठन, सब्जी मंडी शिमला द्वारा एक बैठक में आमंत्रित किया गया। इस दौरान व्यापारी भाइयों ने अपनी विभिन्न निजी एवं सामूहिक समस्याएं विधायक जी के समक्ष रखीं, जो शिमला शहर के हित से जुड़ी हुई हैं।
माननीय विधायक जी ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उनके सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाएगा तथा हर संभव समाधान किया जाएगा।
इस बैठक में विधायक जी ने जिन पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात की, उनके नाम इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: संजीव सूद
प्रधान: संजय कालिया
उपाध्यक्ष: संजय शर्मा एवं ललित सूद
सचिव: हेमराज
संयुक्त सचिव: अतुल शर्मा
कोषाध्यक्ष: अंकुश सूद
विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने सभी से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा, शिमला
#followerseveryone #factlivetoday #rlsharma #sumeetchawla #rajeevverma #BreakingNews




Source link