
आज शिमला में लोकप्रिय छात्र संगठन NSUI की आंतरिक संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया का आधिकारिक शुभारंभ किया।
NSUI के संगठनात्मक चुनाव छात्र शक्ति के बीच से नए पदाधिकारियों और नेतृत्व के चयन का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अवसर हैं। इस प्रक्रिया से समर्पित, ऊर्जावान और छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्ध युवा नेता सामने आएंगे तथा शिक्षण संस्थानों में छात्रों की आकांक्षाओं और सरोकारों को सशक्त स्वर देंगे।
मेरा छात्र जीवन भी NSUI से जुड़ा रहा है। इस संगठन ने सेवा, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की सीख दी। यही संस्कार सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बनते हैं।
NSUI के साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
Source link
