आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने पात्र विदेशी चिकित्सा महाविद्यालयों से एमबीबीएस कर चुके तथा कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न अपरिहार्य परिस्थितियों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययन करने वाले स्नातकों को एक वर्ष की इंटर्नशिप की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश से चिकित्सा स्नातक करने वाले विद्यार्थियों की इंटर्नशिप अवधि को लेकर अनिश्चितता उत्पन्न हो गई थी, क्योंकि एक ही शैक्षणिक बैच के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग अवधि निर्धारित की गई थी। कुछ विद्यार्थियों को एक वर्ष की इंटर्नशिप करने की अनुमति दी गई, जबकि समान परिस्थितियों में कोविड-19 के दौरान पढ़ाई करने वाले अन्य छात्रों को दो वर्ष की इंटर्नशिप करने के निर्देश थे।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आज निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र आदेश जारी किए जाएं, ताकि प्रभावित छात्र अविलंब अपनी इंटर्नशिप पूरी कर सकें। #Cmsukhu



Source link