आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के क्यारीघाट से नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के गठन के बाद से HRTC के बेड़े का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ दूरियाँ बढ़ा देती हैं, लेकिन HRTC अपनी विश्वसनीय सेवाओं के माध्यम से लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता आने वाले समय में हिमाचल की विकास यात्रा को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाएगी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री (कर्नल) डॉ. धनी राम शांडिल, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, हरदीप सिंह बावा एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
#likecommentsharefollowsupport



Source link
