आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित सकोह में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर आइस स्केटिंग एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी।
परिसर के बेसमेंट में जिम, बिलियर्ड्स रूम और कैफे, भूतल पर वीआईपी लाउंज तथा ऊपरी बालकनी में 1,079 लोग बैठ सकेंगे। रोलर स्केटिंग रिंक की दर्शक दीर्घा में 250 लोगों के बैठने और परिसर में 250 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, धर्मशाला में 982 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन सुविधा का लोकार्पण किया। 60 केएलडी प्रतिदिन की क्षमता वाले इस संयंत्र से सीवरेज नेटवर्क से वंचित धर्मशाला के सात वार्डों के लगभग 7,500 परिवार लाभान्वित होंगे।
Fact live today Shailja Sam #likecommentsharefollowsupport
Source link
