अमृतसर के बॉर्डर एरिया में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
1.31 किलो ICE ड्रग और 3 अवैध पिस्तौल बरामद
अमृतसर। सीमावर्ती क्षेत्र में नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामदास पुलिस ने रावी नदी के पास घोनेवाल गांव के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर 1.31 किलो ICE (मेथामफेटामाइन) और तीन अवैध पिस्तौल बरामद किए।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बरामदगी के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
#Punjab #AmritsarPolice #Amritsar #BorderArea #Drone #ICEDrug #Weapon #PunjabNews #factlivetoday



Source link