अनंत अंबानी 5अप्रैल को अपने 31वें जन्मदिन से पहले पत्नी राधिका के साथ नवी मुंबई के नेरुल स्थित कृष्ण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। 5 अप्रैल को यह दंपति अपने प्राइवेट जेट से मंदिर पहुंचा। यहां दोनों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।
दर्शन और विधिवत पूजा के बाद, अनंत और राधिका ने मंदिर परिसर में गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से छाता, कंबल और खाने-पीने की चीजें बांटीं। दान का यह पूरा कार्य मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया।
यह मंदिर महाकाली के उस दुर्लभ स्वरूप को समर्पित है, जहां वे भगवान श्रीकृष्ण के साथ एक ही विग्रह में विराजित हैं। अनंत अंबानी और राधिका के इस मंदिर में दर्शन और गरीबों को जरूरी वस्तुएं दान करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
#factlivetoday #BreakingNews
Source link
