अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
सुखना लेक पर लिवाथॉन– योग फॉर लाइफ’ में 350 से अधिक लोगों ने भाग किया
चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को समर्पित लिवासा हॉस्पिटल्स द्वारा सुखना लेक पर आयोजित ‘लिवाथॉन– योग फॉर लाइफ’ में 350 से अधिक लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। प्रमाणित योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित विशेष योग सत्र में स्थानीय निवासियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, फिटनेस प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रिफ्रेशमेंट तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप टी-शर्ट की भी व्यवस्था की गई।
सीईओ-लिवासा हॉस्पिटल्स, अनुराग यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि योग जैसे अभ्यास लोगों को अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की जिम्मेदारी स्वयं लेने के लिए प्रेरित करते हैं। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-ऑपरेशंस, डॉ. जितेंद्र अरोड़ा ने कहा कि योग शारीरिक लचीलापन और फिटनेस बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक मजबूती तथा तनाव प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. अभिषेक गर्ग ने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि एक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में उनकी जिम्मेदारी केवल बीमारियों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा

Source link
